
मुख्य जानकारी
Sakhi Mahila Vahan Yojana Rajasthan
Sakhi Mahila Vahan Yojana Rajasthan :- राजस्थान मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी ने वसुंधरा सखी महिला वाहन योजना का शुभारम्भ किया है। इस राजस्थान सखी महिला वाहन योजना (Sakhi Mahila Vahan Yojana Rajasthan ) का उद्देश्य राज्य की महिलाओं निःशुल्क यात्रा करबाना करना है। इस योजना के अंतर्गत, नगर परिषद की सभापति लक्ष्मी जैन जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के लिए सवाई माधोपुर चौराहे से वसुंधरा सखी महिला वाहन से पहुंचीं। इस यात्रा के दौरान सहयात्री महिलाओं से नगर परिषद टोंक द्वारा महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा योजना के लिए ऑटो संबंधी जानकारी ली और योजना की सराहना की। तीन ई-रिक्शा से ये योजना शुरू की गई है और धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
राजस्थान सखी महिला वाहन योजना
इतना ही नहीं उनका सफर सुरक्षित बनाने के लिए इस योजना के तहत चलने वाले ई-रिक्शा में सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस भी लगा हुआ है। महिलाओं ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व सभापति लक्ष्मी जैन का आभार जताया। महिलाओं ने कहा की यात्रा तो निःशुल्क है ही लेकिन बड़ी बात यह भी है कि यात्रा के दौरान भारत सरकार और राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजानाओं की जानकारी भी वीडियो डॉक्यूमेन्ट्री के माध्यम से दिखाई जा रही है। इस कारण महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
ई-ऑटो चालकों ने सभापति लक्ष्मी जैन को बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इस योजना को 19 अगस्त, 2017 को जयपुर से शुरू किया था। जानकरी के अनुसार योजना के तहत संचालित ई-ऑटो में प्रतिदिन 130 से 150 महिलाएं निःशुल्क यात्रा कर रही है। इस निःशुल्क यात्रा योजना के तहत एक वाहन घंटाघर से मुख्य बाजार होते हुए डिपो तक व दूसरा वाहन घंटाघर से बम्बोर गेट छावनी होते हुए बस स्टैंड तक व तीसरा वाहन मातृ एवं शिशु स्वास्थ केन्द्र से मरीज को घर तक छोड़ने के लिए चलाया गया है।
Sakhi Mahila Vahan Yojana Rajasthan
1. ये विशेष ई-रिक्शा राजस्थान के टोंक शहर में चलेंगे।
2. आज जयपुर में इस योजना का उद्घाटन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने निवास पर हरी झंडी दिखाकर किया।
3. ये विशेष ई-रिक्शा अस्पताल और प्रमुख बाजारों में खड़े रहेंगे।
4. इसमें बैठने वाली महिला सवारियों से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।
5. इन ई-रिक्शा में केन्द्र और राज्य सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी भी फ्लैक्स तथा एलसीडी पर डिस्प्ले होगी।
6. महिलाओं की सुरक्षा के लिए इनमें सीसीटीवी और जीपीएस लगाए गए हैं।
7. इसके अलावा वसुन्धरा सखी हैल्पलाइन, पुलिस कंट्रोल रूम तथा महिला हैल्पलाइन के टेलिफोन नंबर भी प्रदर्शित किए गए हैं।
8. प्रसूताओं आदि की मदद के लिए एक वाहन को जिला अस्पताल के बाहर खड़ा रखा जाएगा।
9. इस योजना के उद्घाटन के मौके पर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में टोंक से आई महिलाएं एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Leave a Reply