
Online Application form Gramya Angikaran Yojana Uttar Pradesh 2020, up yojana in hindi 2020, Helpline No., in hindi, How To Apply, Apply Online, Eligibility
मुख्य जानकारी
Gramya Angikaran Yojana Uttar Pradesh 2020
Gramya Angikaran Yojana Uttar Pradesh 2020 :- उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश की कुछ ग्राम सभाओं को ग्राम्य अंगीकरण योजना के तहत विकास खंड लालगंज की चार ग्राम सभाओं का चयन हुआ है। प्रदेश एवं जिले की टीमों ने चयनित एक ग्राम सभा बेहटा का निरीक्षण कर वहां के विकास कार्याें आदि की जानकारी ली। उत्तर प्रदेश ग्राम्य अंगीकरण योजना 2020 के तहत इन ग्राम सभाओं को आधुनिक बनाया जाएगा।
उत्तर प्रदेश ग्राम्य अंगीकरण योजना 2020
1. राष्ट्रीय ग्राम्य विकास संस्थान हैदराबाद के प्रो. राज्य ग्राम्य विकास संस्थान लखनऊ के सहायक निदेशक व क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान रायबरेली से ब्लाक लालगंज पहुंचे।
2. उत्तर प्रदेश ग्राम्य अंगीकरण योजना 2020 के तहत खंड विकास अधिकारी के साथ हुई बैठक में उन्होंने बताया कि ग्राम सभा बेहटा, नर¨सहपुर, मलपुरा एवं बंडई का चयन ग्राम्य अंगीकरण योजना के तहत किया गया है।
3. इसमें उक्त गांवों की मूलभूत समस्याओं को समाप्त कर यहां के लोगों का जीवनस्तर ऊपर उठाया जाएगा।
4. कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि लगभग 80 से अधिक योजनाओं पर कार्य किया जाएगा।
5. प्रथम चरण में गांवों का निरीक्षण कर यहां की व्यवस्थाओं का खाका खींचा जाएगा। उसी के अनुरूप कार्य किया जाएगा।
6. उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर इस योजना को ट्रायल के रूप में उक्त गांवो से शुरू किया जा रहा है।
7. सफलता मिलने पर अन्य गांवों में भी इसे लागू किया जाएगा।
8. बैठक के दौरान चारों गांवों के ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी भी मौजूद रहे।
9. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को वह नर सहपुर एवं मलपुरा तथा शनिवार को बंडई ग्राम सभा का निरीक्षण करेंगे।
10. ब्लाक सभागार में बैठक के बाद अधिकारियों ने बेहटा गांव का निरीक्षण भी किया।
Leave a Reply